Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड अब अपने रिकॉर्ड हाई से ₹5500 तक सस्ता हो चुका है, जिससे खरीदारी करने वालों के लिए यह एक शानदार मौका बन सकता है। चांदी की कीमत में भी ₹1900 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
सोने-चांदी में आई यह गिरावट केवल घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल से जुड़ी हुई है। और ऐसा क्यों हो रहा आपको पता है क्या? नहीं तो चलिए जानते हैं आज का सोना-चांदी रेट, गिरावट के कारण और क्या यह मौका है आपके लिए गोल्ड में इन्वेस्ट करने का?
Gold & silver Price Today (28 Jun 2025)
- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹95,630
- 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹87,738
- 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹71,838
- चांदी (1 किलो) ₹1,05,193
दरअसल सोना का रेट रिकॉर्ड हाई (Gold – MCX) ₹1,01,078 (16 जून 2025) था और अब कुल गिरावट (Gold) ₹5,448 (5%) दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का कुल गिरावट (Silver) ₹1,929 दर्ज किया गया है।
क्यों सस्ता हो रहा है सोना? जानिए गिरावट की बड़ी वजह
बीते कुछ दिनों में शेयर बाजार में स्थिरता लौटने के साथ-साथ दुनिया भर में geopolitical tension में राहत आई है। ख़ासकर ईरान-इज़रायल युद्ध को लेकर अमेरिका की दखल के बाद मध्य पूर्व में तनाव कम हुआ है, जिससे गोल्ड और सिल्वर की मांग में अचानक गिरावट देखी जा रही है।
जहां पहले “सेफ हैवन” मानकर लोग गोल्ड की तरफ भाग रहे थे, अब मार्केट में रिस्क लेने की इच्छा बढ़ गई है, जिससे सोने-चांदी की कीमतें नीचे आने लगी हैं।
पिछले एक महीने में कितना टूटा सोना?
16 जून 2025 को एमसीएक्स पर सोना (Gold) 1,01,078 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। लेकिन अब तक इसमें लगभग ₹5,500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा चुकी है।
- यानी सिर्फ़ 12 दिन में 5% तक का नुकसान हो चुका है।
- इसी तरह, चांदी की कीमत में भी ₹1,900 से अधिक की गिरावट देखी गई है।
क्या ये सही समय है सोना खरीदने का?
जानकारों का मानना है कि यह गिरावट ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में त्योहारी सीजन पास आ गया। केंद्रीय बैंक लगातार गोल्ड खरीद रहे हैं। निवेशकों की गोल्ड में लॉन्ग टर्म रुचि बनी हुई है। इसलिए अगर आप फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं, तो यह समय एक अच्छा मौका हो सकता है।
जानिए आज के शहर अनुसार सोने का रेट (औसतन)
शहर 22 कैरेट रेट (₹/10gm) 24 कैरेट रेट (₹/10gm)
- दिल्ली ₹87,500 ₹95,400
- मुंबई ₹87,350 ₹95,200
- चेन्नई ₹88,000 ₹96,000
- कोलकाता ₹87,600 ₹95,300
- पटना ₹87,800 ₹95,600
लेटेस्ट न्यूज अपडेट:
- Maiya Samman Yojana: झारखंड की 52 लाख महिलाओं के खाते में, इस दिन आयेगा मई की ₹2,500 रुपया
- Petrol & Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल का कीमत अचानक गिरा नीचे, जानिए अपने शहर का रेट
FAQs: Gold-Silver Price से जुड़े आम सवाल
आज सोने का भाव कितना चल रहा है?
चांदी का रेट कितना चल रहा है?

Subhash Kumar
मैं Gyantap.com का संस्थापक और एक डिजिटल पत्रकार हूँ। पिछले 5 वर्षों से शिक्षा, सरकारी योजना और तकनीकी खबरों पर सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी लोगों तक पहुँचा रहा हूँ। आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं: info@gyantap.com